प्यार नहीं है बैठ किनारे रह जाना
कूदे जो मजधार, धार में बह जाना ।
ज़ुल्म नहीं है मात्र जुल्म करते रहना
बड़ा जुल्म चुपचाप जुल्म को सह जाना ।
चुप रहने से कोई नहीं सुनने वाला
बात पड़े कहने की तो फिर कह जाना ।
इज्जत, शोहरत, उल्फत, ताकत, धन-दौलत
सब मीनारें ढहते ढहते ढह जाना।
मुद्दत बाद मिले यारों से बचपन के
रात ढल गई कहने लगे सुबह जाना ।
जीवन इक दरिया है, रेत समुन्दर की
उम्र एक सैलाब सभी कुछ बह जाना ।
(C) पद्म प्रकाश सिंह 15.07.2026
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कुछ कहिये न ..